


नागौर। हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाइवे पर आज सुबह कार और थ्रेसर के आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई है। थ्रेसर गाड़ी भी पलट गई है। 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खोखर व गांगवा गांव के बीच हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया। कार मंगलाना से परबतसर और थ्रेसर गाड़ी परबतसर से मंगलाना जा रही थी। हादसे में पिंटू निवासी किशनगढ़ और हरजेंद्र निवासी पंजाब और गुरदीप सिंह निवासी पंजाब घायल हैं। घायल पिंटू कार में था। वहीं, घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई। हादसे में दोनों ही वाहनों में सवार 3 लोग घायल हो गए। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से परबतसर- सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया। इसके बाद 1 गंभीर घायल को अजमेर रेफर किया गया है।