बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण एक व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह हादसा 25 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे रोही सेगा और रायसर क्षेत्र में हुआ। रायसर निवासी रणवीरसिंह ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पिता सुमेरसिंह खेत की रोही से गांव रायसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आरजे 50 एससी 0710 नंबर की मोटरसाइकिल चला रहे रायसर निवासी शिवराम नायक पुत्र हुक्माराम ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में सुमेरसिंह के सिर, छाती, हाथ और पैरों में चोटें आईं।








