TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

गाली देने का विरोध किया तो भड़के युवक, चाकू से हमला कर किया घायल

On: August 29, 2026 7:25 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गाली-गलौच का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से वार कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। घटना 27 अगस्त की रात करीब 11 बजे रिडमलसर क्षेत्र की बताई जा रही है। इस संबंध में बांद्रा बास निवासी 19 वर्षीय शेख मोहम्मद पुत्र विलायत खान ने जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने पहले उसके साथ गाली-गलौच की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में सौफीन उर्फ कालू पुत्र राजू समेजा, महबूब कोहरी पुत्र फिरोज कोहरी, इमू समेजा पुत्र मोहब्बत समेजा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जेएनवीसी थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 115(2), 126(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें