मोहर लगा सफेद कबूतर मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जुटीं जांच में

On: June 11, 2026 1:04 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

मोहर लगा सफेद कबूतर मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जुटीं जांच में

बीकानेर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बज्जू उपखंड के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में एक सफेद कबूतर मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कबूतर के पंखों पर नीले रंग की मोहर लगी हुई है, हालांकि उस पर अंकित शब्द स्पष्ट रूप से पढ़े नहीं जा सके हैं।

किसान के खेत में मिला कबूतर

जानकारी के अनुसार यह कबूतर रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चक 13 आरडीवाई-ए में किसान रूपाराम लेघा के खेत में मिला। कबूतर खेत और घर के आसपास सामान्य रूप से घूमता नजर आया। बाद में उसके पंखों पर नीले रंग की मोहर दिखाई देने पर किसान परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने कबूतर को लिया कब्जे में

किसान रामचन्द्र ने बताया कि कबूतर के पंखों पर नीली स्याही की मोहर देखकर उन्हें संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल रणजीतपुरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कबूतर को अपने साथ थाना परिसर ले गई।

सुरक्षा एजेंसियों को दी गई सूचना

रणजीतपुरा थानाधिकारी सीआई लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने बताया कि कबूतर को सुरक्षित रूप से थाना परिसर में रखा गया है। मामले की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बीएसएफ की जी ब्रांच तथा वन विभाग को दे दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में शांति का माहौल है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

हर पहलू से हो रही जांच

गौरतलब है कि भारत-पाक सीमा से जुड़े क्षेत्रों में पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में कबूतर, गुब्बारे और अन्य वस्तुएं मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे मामलों में सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच करती हैं। फिलहाल संबंधित विभाग कबूतर पर लगी मोहर और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटे हुए हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें