TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को बाबा रामदेव जी के जागरण में मिला आमंत्रण

On: September 4, 2026 11:08 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को श्री बाबा रामदेव ग्रुप की ओर से आयोजित होने वाले भव्य बाबा रामदेव जी के जागरण में सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने आमंत्रण पत्र के माध्यम से दीपक पारीक को शनिवार, 5 सितंबर 2026 को रात 9 बजे आयोजित होने वाले जागरण में परिवार सहित शामिल होने का निमंत्रण दिया है। कार्यक्रम मुक्ताप्रसाद रोड, गली नंबर 14 स्थित रामदेव मंदिर, रामपुरा-लालगढ़, बीकानेर में आयोजित होगा। जागरण में मास्टर भंवर अली एवं मास्टर नानू गोपाली द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने बाबा रामदेव जी महाराज से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें