TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, रोहित गोदारा गैंग ने दी परिवार समेत जान से मारने की धमकी

On: July 9, 2026 5:38 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले में एक बार फिर गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग की धमकी से दहशत का माहौल बन गया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दुलचासर गांव निवासी व्यवसायी मनोज सारस्वा से गैंग ने 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर रोहित गोदारा के करीबी गुर्गे वीरेंद्र चारण के नाम से 5 और 7 जुलाई को व्यवसायी के पास दो बार फोन आए। कॉल करने वाले ने खुद को गैंग से जुड़ा बताते हुए 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। साथ ही रकम नहीं देने पर व्यवसायी, उसके परिवार और हवाला ऑफिस को निशाना बनाने की धमकी दी गई। आरोपी ने हवाला ऑफिस में सिलेंडर फेंककर धमाका करने की चेतावनी भी दी। धमकियों से डरे व्यवसायी के परिवार ने पहले श्रीडूंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलकर विस्तृत रिपोर्ट सौंपते हुए परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें