बीकानेर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सुंदर विहार, पूगल रोड स्थित श्री करणी माता जी मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य एवं आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से शिवलिंग, कैलाश पर्वत, झरना, गुफा और गोकुल धाम सहित अनेक मनमोहक झांकियां तैयार की जा रही हैं। झांकियों को आकर्षक रूप देने के लिए सजावट का कार्य तेजी से जारी है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में सजी इन झांकियों के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लेने एवं झांकियों के दर्शन करने का आह्वान किया गया है।









