TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

On: June 8, 2026 5:50 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार सियावतों का बास निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र लूणकरणदान चारण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके 31 वर्षीय भाई भगतसिंह ने 6 जून को घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भगतसिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देशनोक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें