बीकानेर: थार गाड़ी की टक्कर से छह वर्षीय बालक की मौत

On: June 8, 2026 5:52 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: थार गाड़ी की टक्कर से छह वर्षीय बालक की मौत

नोखा। नोखा क्षेत्र से रविवार शाम एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है जहां अपने ननिहाल में छुट्टियां बिताने आए एक छह वर्षीय बालक की थार गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार लूणकरणसर निवासी छह वर्षीय पवन पुत्र कालू नाथ अपने ननिहाल पांचू थाना क्षेत्र के काहिरा गांव में आया हुआ था। रविवार को वह घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक थार वाहन की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बालक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ननिहाल और पैतृक गांव दोनों स्थानों पर शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पांचू थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें