TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: घर से नकदी लेकर युवती लापता, भाई ने युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

On: October 15, 2026 3:23 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने एक युवक पर उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, परिवादी ने अपनी शिकायत में विक्रम मेघवाल (21), निवासी छापर, तहसील सुजानगढ़, जिला चूरू का नाम दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 12 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 4 बजे युवक उसकी बहन को अपने साथ ले गया। परिवादी ने घर से नकदी ले जाने का आरोप भी लगाया है। मामले में जेएनवीसी थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती के लापता होने और नकदी ले जाने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें