TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में मतदान केंद्र के गेट को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने दिया धरना

By
On: October 28, 2026 11:24 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बीकानेर जिले की बज्जू खालसा पंचायत समिति के गणपतसिंहपुरा स्थित 4 MM मतदान केंद्र पर मुख्य द्वार बंद होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मतदान केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना कर रहे ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बंद गेट के सामने धरना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि निजी जमीन पर गेट लगाए जाने के कारण मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि रास्ते की समस्या के चलते मतदान प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन और चुनाव अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और रास्ते की समस्या के कारण किसी भी मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बंद गेट खुलवाने और आवागमन की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। वहीं, मामले में बज्जू एसडीएम ने कहा कि उक्त द्वार को लेकर मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें