बीकानेर। जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में सीनियर जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 7 और 8 नवंबर को वेटरनरी बास्केटबॉल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की प्रविष्टियां महिला वर्ग के लिए नरेन्द्र कस्वां एवं सम्पत राठौड़ तथा पुरुष वर्ग के लिए आनंद सिंह राजवी, दिलीप बिश्नोई एवं महेश चौधरी को दी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बीकानेर की महिला एवं पुरुष टीमों का चयन किया जाएगा। चयनित टीमें 12 से 15 नवंबर तक हनुमानगढ़ में आयोजित होने वाली 76वीं सीनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगी।








