TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

भुट्टों के बास में बिजली कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला, कर्मचारियों से मारपीट

On: November 5, 2026 2:25 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। शहर में बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने और कनेक्शन काटने पहुंची BKESL कंपनी की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। भुट्टों के बास स्थित मोहर्रम चौकी के पास हुई इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सद्दाम और फिरोज को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले के अनुसार, कंपनी के कनिष्ठ अभियंता आयुष पुरोहित ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि 23 अक्टूबर को वह सुपरवाइजर मोहम्मद रियाज और हेल्पर के साथ बकाया बिजली बिलों की वसूली तथा कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई के लिए भुट्टों के बास पहुंचे थे। इसी दौरान सद्दाम, सिकंदर सहित 10-12 अन्य लोगों ने कथित तौर पर टीम के काम में बाधा डालते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, संबंधित उपभोक्ताओं के तीन बिजली कनेक्शनों पर कुल 4 लाख 84 हजार 570 रुपये की राशि बकाया थी। इसमें एक व्यावसायिक कनेक्शन के 1 लाख 2 हजार 557 रुपये तथा दो घरेलू कनेक्शनों के क्रमशः 52 हजार 853 और 3 लाख 29 हजार 160 रुपये शामिल थे। कंपनी की ओर से बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया था। इसके बाद टीम कनेक्शन काटने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान सद्दाम और फिरोज के साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह कर रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें