इस संबंध में दिल्ली के तिलक नगर से AAP विधायक जरनैल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। विधायक के मुताबिक, 6 नवंबर को शाम करीब 6 बजे उनके निजी मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल और वॉट्सऐप मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताते हुए 7 करोड़ रुपए की मांग की थी।
मोहाली में दर्ज हुआ साइबर क्राइम का मामला
शिकायत मिलने के बाद मोहाली के साइबर क्राइम थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब कॉल और वॉट्सऐप मैसेज के जरिए आरोपी की पहचान करने तथा पूरे मामले की जांच में जुटी है।









