TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में पुलिस का बड़ा एक्शन: सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते 70 से ज्यादा लोग पकड़े, ड्रंक एंड ड्राइव में भी एक्शन; 5 मॉडिफाइड बुलेट जब्त

By
On: November 11, 2026 8:56 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर बीकानेर शहर में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान सदर और नयाशहर थाना क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। अभियान के तहत महज एक घंटे में 70 से अधिक लोगों को डिटेन किया गया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत भी कार्रवाई की। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
इसके अलावा यातायात नियमों की अनदेखी कर शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए। तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी पांच बुलेट मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।
पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। अभियान के जरिए पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को सख्त संदेश दिया है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें