TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर कलेक्टर बनने की बधाई वाली पोस्ट वायरल, नेहा जाटव को लेकर सोशल मीडिया पर मची चर्चा

By
On: November 11, 2026 12:40 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें मेघवाल समाज की बेटी नेहा जाटव को बीकानेर जिला कलेक्टर बनने पर बधाई दी जा रही है। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह पोस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट premkumar_jaipal_ridmalsar से साझा की गई है। इस अकाउंट पर करीब 1.01 लाख फॉलोअर्स हैं। पोस्ट को अब तक 12.2 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं, जबकि 482 कमेंट, 563 शेयर और 1,294 सेव दर्ज किए गए हैं। पोस्ट के व्यूज भी 10 लाख से अधिक बताए जा रहे हैं। पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नेहा जाटव कौन हैं और क्या वास्तव में उन्हें बीकानेर जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है? हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे की सत्यता स्पष्ट नहीं है। डिजिटल दौर में वायरल पोस्ट को ही सच्चाई मान लेना कई बार भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए किसी भी नियुक्ति या प्रशासनिक बदलाव से जुड़ी जानकारी को आधिकारिक पुष्टि के बाद ही सही मानना चाहिए। फिलहाल नेहा जाटव को बीकानेर कलेक्टर बनाए जाने की खबर को अपुष्ट दावा ही माना जाना चाहिए।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें