बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के सरदारशहर रोड पर 8 नवंबर की रात तेज रफ्तार सफेद वाहन ने पुलिस की 112 पेट्रोलिंग गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घायल जवान को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले में एएसआई भंवरू खां ने चालक गोपाल लुहार के खिलाफ डूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









