TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

सावधान बीकानेर! डोसे में निकली लोहे की धारदार पट्टी, खाते समय ग्राहक के मुंह में चुभी! सुनील कुमार विश्नोई ने खंडेलवाल मिष्ठान भंडार की CMHO से की शिकायत

By
On: November 9, 2026 4:51 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। नाश्ते के लिए मंगवाए गए डोसे में लोहे की नुकीली और धारदार पट्टी मिलने से ग्राहक के होश उड़ गए। गनीमत रही कि समय रहते पट्टी मुंह से बाहर निकल गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मामले को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। मामला भुट्टों के चौराहे स्थित खंडेलवाल मिष्ठान भंडार का है। वृंदावन कॉलोनी निवासी सुनील कुमार विश्नोई अपने मित्रों के साथ यहां नाश्ता करने पहुंचे थे। उन्होंने डोसा ऑर्डर किया। डोसा खाते समय अचानक उनके मुंह में कोई नुकीली चीज चुभी। जब उन्होंने उसे बाहर निकालकर देखा तो वह लोहे की धारदार पट्टी थी। खाने में लोहे का टुकड़ा देखकर वे और उनके मित्र हैरान रह गए।
एक छोटी सी लापरवाही बन सकती थी बड़े हादसे की वजह!
सुनील कुमार का कहना है कि यदि लोहे की यह धारदार पट्टी अनजाने में निगल ली जाती तो गले या शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोट पहुंच सकती थी। खाद्य पदार्थ में इस तरह की खतरनाक वस्तु का मिलना भोजन की गुणवत्ता और रसोई में बरती जा रही सावधानियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
शिकायत के बाद भी नहीं मिला संतोषजनक जवाब
शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के तुरंत बाद उन्होंने मिष्ठान भंडार प्रबंधन को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद सुनील कुमार विश्नोई ने 22 अक्टूबर 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), बीकानेर को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की जांच की मांग की।
स्वास्थ्य विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग
शिकायत में प्रतिष्ठान की रसोई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था की गहन जांच करवाने तथा लापरवाही प्रमाणित होने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने आमजन के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रतिष्ठान को बंद करवाने की मांग भी उठाई है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें