TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

आपसी विवाद के बाद रेलवे ट्रैक की ओर भागे पति-पत्नी, बचाने पहुंचे दो अन्य लोग भी ट्रेन की चपेट में आए

On: November 8, 2026 3:50 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। घड़सीसर रेलवे ट्रैक पर रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। दंपती को बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग भी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे रानीबाजार निवासी अमरचंद सांखला के खेत में काम करने वाले बिहार निवासी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ पड़े। उन्हें बचाने के लिए खेत मालिक अमरचंद सांखला और बिहार के दरभंगा निवासी संजीत मोची भी पीछे-पीछे ट्रैक पर पहुंच गए। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और चारों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में पति-पत्नी और संजीत मोची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमरचंद सांखला के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद ट्रेन मौके पर ही रुक गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। वार्ड 30 के पार्षद अब्दुल सत्तार भी मौके पर पहुंचे। असहाय सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार खडग़ावत और खादिम खिदमतगार के सोएब ने मृतकों के शवों को मोर्चरी पहुंचाने में सहयोग किया।
फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें