बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते थार जीप सवार दो युवकों पर हमले का मामला दर्ज हुआ है। परिवादी सुभाष बिश्नोई के अनुसार 8 अक्टूबर को उसके भाई संतोष और लक्की की थार को दो कैंपर और दो स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने घेर लिया और कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि हमलावरों के पास लोहे के सरिये, रॉड और हॉकी भी थीं। घटना में संतोष के पैरों में चोटें आईं। परिवादी ने सात नामजद सहित अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। नयाशहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








