बीकानेर। खाजूवाला क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 15 के पुलिया के पास हुआ, जहां दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनोलाल पुत्र सनौप जयसाराम नायक (35) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।








