बीकानेर। रेलवे की ओर से बीकानेर मंडल में रेलपथ पर तकनीकी कार्य करवाया जा रहा है। इसके चलते दिसंबर माह में हिसार-बीकानेर और बीकानेर-हिसार रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों को इस दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 14898 हिसार-बीकानेर रेलसेवा 9 दिसंबर 2026 को संचालित नहीं होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार रेलसेवा अपने निर्धारित दिनों 2 एवं 9 दिसंबर के बजाय अब 1 एवं 8 दिसंबर 2026 को बीकानेर से रवाना होगी। यह ट्रेन रतनगढ़ स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी। ऐसे में रतनगढ़ से हिसार के बीच इस रेलसेवा का संचालन नहीं होगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलसेवा की संशोधित समय-सारणी की जानकारी लेने की अपील की है।








