बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के अजीतमाना गांव में जहरीला पदार्थ पीने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। युवक ने 3 नवंबर को जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन तक चले उपचार के बाद 5 नवंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लूणकरणसर निवासी गणपतराम पुत्र ओमप्रकाश जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई दलीप कुमार पुत्र चांदाराम जाट ने 3 नवंबर 2026 को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ पी लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान 5 नवंबर को दलीप कुमार ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।








