बीकानेर। जिले के कालू थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किशनासर निवासी 25 वर्षीय अशोक पुत्र नत्थूराम जाट ने 8 नवंबर की शाम करीब 4 बजे अपने घर पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन कुछ समझ पाते और उसे बचाने का प्रयास करते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई उम्मेदसिंह पुत्र धोकलराम जाट की रिपोर्ट पर कालू थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।









