TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

करणी माता ओरण परिक्रमा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, जयपुर-बीकानेर रूट की दो ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल कोच

By
On: November 20, 2026 9:28 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। देशनोक में आयोजित होने वाली श्रीकरणी माता ओरण परिक्रमा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों को आवागमन में सुविधा देने के उद्देश्य से जयपुर से बीकानेर के बीच संचालित होने वाली दो जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, यह व्यवस्था 22 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसके तहत दोनों रेलसेवाओं में दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जाएंगे।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक:
गाड़ी संख्या 12468/12467 (जयपुर-जैसलमेर-जयपुर): जयपुर से बीकानेर के बीच 22 से 24 नवंबर तक दो अतिरिक्त साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे।
गाड़ी संख्या 19719/19720 (जयपुर-सूरतगढ़-जयपुर): इस ट्रेन में भी जयपुर से बीकानेर के बीच इसी अवधि में दो अतिरिक्त जनरल कोच की अस्थायी व्यवस्था रहेगी।
रेलवे के इस निर्णय से करणी माता ओरण परिक्रमा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं सहित अन्य यात्रियों को भीड़ से राहत मिलने और यात्रा अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

शहर के इन इलाकों में कल अलग अलग समय पर रहेगी बिजली गुल

बीकानेर में फिर मिले पाकिस्तानी गुब्बारे और संदिग्ध यंत्र, दो गांवों में मिली वस्तुओं से मची हलचल

देवउठनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 11 किलो के केक से मनाया बाबा का जन्मोत्सव

कपिल मुनि मेले को लेकर रेलवे की खास तैयारी, लालगढ़ से कोलायत के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

बीकानेर में IAS स्नेहल नाना को शिक्षा विभाग की बड़ी जिम्मेदारी, कई पदों का मिला अतिरिक्त प्रभार

आज का राशिफल 20 नवम्बर 2026: मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह, वृषभ और मिथुन के लिए शुभ संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल