TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

कपिल मुनि मेले को लेकर रेलवे की खास तैयारी, लालगढ़ से कोलायत के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

By
On: November 20, 2026 1:17 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। कोलायत में 24 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्री कपिल मुनि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। मेले के दौरान लालगढ़ और कोलायत के बीच तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाएं संचालित की जाएंगी। इन ट्रेनों से श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, तीनों स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन 23 और 24 नवंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
इन ट्रेनों का रहेगा समय
पहली स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 04733 लालगढ़ से 23 और 24 नवंबर को शाम 4 बजे रवाना होकर 5:10 बजे कोलायत पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04734 कोलायत से शाम 6:15 बजे रवाना होकर 7:15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।
दूसरी स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 04739, 24 नवंबर को सुबह 5:35 बजे लालगढ़ से रवाना होकर 6:50 बजे कोलायत पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04740 सुबह 7:20 बजे कोलायत से चलकर 8:15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।
तीसरी स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 04741, 24 नवंबर को सुबह 10:50 बजे लालगढ़ से रवाना होकर दोपहर 12 बजे कोलायत पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04742 दोपहर 12:40 बजे कोलायत से रवाना होकर 1:40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।
नाल और गजनेर स्टेशन पर भी ठहराव
रेलवे के अनुसार, तीनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव नाल हॉल्ट और गजनेर रेलवे स्टेशन पर रहेगा। प्रत्येक ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी के डिब्बों के साथ 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 12 डिब्बे लगाए जाएंगे।
रेलवे की इस व्यवस्था से कपिल मुनि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और मेले के दौरान रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने में भी मदद मिलेगी।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें