बीकानेर। अहमदाबाद से बीकानेर लौट रहे एक व्यक्ति के साथ अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 15 अक्टूबर की चौपड़ा बाड़ी इलाके की बताई जा रही है। मामले को लेकर पिंकी सोनी ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादिया का पति मुकेश अहमदाबाद से बीकानेर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में रूपेश सोनी, सुदर्शन, हेमराज, नरेन्द्र और उनके अन्य साथियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि वे मुकेश को जबरन अपने साथ ले गए और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।









