बीकानेर। दीपावली के अवसर पर पूरे बीकानेर शहर को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से निःशुल्क सजाने वाले टेंट व्यवसायियों का जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। जिला उद्योग संघ में आयोजित समारोह में करीब 40 टेंट व्यवसायियों को प्रशस्ति पत्र, उपरणा और मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया है। फिलहाल व्यवस्थाएं सीमित हैं, लेकिन जल्द ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जार की यह पहल टेंट व्यवसायियों का उत्साह बढ़ाने वाली है और भविष्य में त्योहारों पर शहर की सजावट को नई पहचान मिलेगी।
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि जिला प्रशासन की पहल पर टेंट व्यवसायियों ने पूरे शहर को आकर्षक रूप दिया। जार ने उनका सम्मान कर सराहनीय कार्य किया है। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि शहर के विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में प्रशासन के साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है।
जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डीपी पचीसिया ने टेंट व्यवसायियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके लिए एक स्थान पर व्यावसायिक परिसर और पहचान पत्र जारी करने की मांग उठाई। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक होता है। टेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र काला ने व्यवसायियों की समस्याएं रखते हुए शहर के लिए हर समय सहयोग का भरोसा दिलाया। इससे पहले जार बीकानेर जिलाध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया। एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव भवानी जोशी ने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत टेंट व्यवसायियों का सम्मान किया गया है। जार प्रदेशाध्यक्ष श्याम मारू ने कहा कि प्रशासन के आग्रह पर व्यवसायियों ने शहर के कोने-कोने को सजाया, जिसका शहरवासियों ने भरपूर आनंद लिया। जार महासचिव रवि पूगलिया ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन आरजे मयूर ने किया। समारोह में टेंट एसोसिएशन के संभाग अध्यक्ष पूनम कच्छावा, नरेश विजयवर्गीय सहित अनेक पत्रकार, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इनका हुआ सम्मान: किसान टेंट हाउस, मारवाड़ टेंट हाउस, कूकणा फ्लावर डेकोरेशन, चौधरी फ्लावर डेकोरेशन, एचएम गार्डन, राधा माधव टेंट हाउस, वेडलॉक इवेंट्स, एचएस इवेंट्स, प्रेमजी टेंट हाउस, शेखावाटी टेंट पैलेस, नारायण टेंट हाउस, संस्कार टेंट हाउस, सुमन टेंट हाउस, पवन इलेक्ट्रिक डेकोरेशन, आराधना लाइट डेकोरेशन, जनता टेंट हाउस, गहलोत टेंट हाउस, वीर तेजा फ्लावर डेकोरेशन, माहेश्वरी टेंट हाउस, अनमोल टेंट हाउस, अजय पब्लिक स्कूल, गुरुकृपा डेकोरेशन एंड टेंट हाउस, गणपति टेंट एंड इवेंट्स, वर्धमान टेंट हाउस, न्यू संस्कार टेंट हाउस, गणेश टेंट पैलेस, एसआर इवेंट्स, जय भैरूं टेंट हाउस, भाणु टेंट पैलेस, गुरुकृपा लाइट डेकोरेशन, गोडावण पब्लिसिटी, विजयवर्गीय डीजे एंड टेंट हाउस, जेआरडी टार्क्स, कैलाश लाइट डेकोरेशन, श्री संगम टेंट हाउस भीनासर और बीकाणा इवेंट्स सहित अन्य व्यवसायी।














