बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र के खीचियां गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई। सूचना मिलने पर जामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, खीचियां निवासी राम पुत्र बाबूलाल सुथार ने रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई चेतनराम दिल्ली में रहता था और दो दिन पहले ही गांव लौटा था। परिजनों ने बताया कि चेतनराम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका उपचार भी चल रहा था।








