बीकानेर। बीकानेर रेल मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में अक्टूबर तक 954.17 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आय 852.27 करोड़ रुपये थी। मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के निर्देशन में यात्री टिकटों से 395.81 करोड़ और माल ढुलाई से 346.46 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस दौरान 298.77 लाख यात्रियों ने रेल सफर किया। वहीं अक्टूबर में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की समयपालना 94.24 प्रतिशत रही।








