नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में जय शाह का दबदबा एक बार फिर कायम रहा है। उन्हें लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि इस पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने दावेदारी नहीं की, जिसके चलते उनका चयन निर्विरोध हुआ।
बाली में आयोजित ICC बोर्ड की बैठक में सभी सदस्यों ने जय शाह के नाम पर सहमति जताई। इसके साथ ही उनके दूसरे कार्यकाल का रास्ता साफ हो गया। पिछले कार्यकाल में क्रिकेट से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों और बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के आयोजन में उनकी अहम भूमिका रही। अब नए कार्यकाल में भी क्रिकेट के वैश्विक विस्तार और विकास को लेकर उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।













