TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर के प्रेमसुख का राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन, जिले को दिलाई गौरवान्वित होने की वजह

By
On: November 2, 2026 11:01 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। खेल प्रतिभाओं के दम पर बीकानेर लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में जिले के होनहार कबड्डी खिलाड़ी प्रेमसुख ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रेमसुख का चयन बिहार की राजधानी पटना में आयोजित होने वाली 52वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 1 से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।
जिला कबड्डी संघ, बीकानेर के सचिव जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमसुख राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों और कबड्डी जगत में उत्साह का माहौल है।
मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम
प्रेमसुख का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन उनकी मेहनत, समर्पण और नियमित अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है। राष्ट्रीय मंच पर खेलने का अवसर मिलने से उन्हें अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वह प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बीकानेर और राजस्थान का गौरव बढ़ाएंगे।
कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई
प्रेमसुख की इस उपलब्धि पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास, चेयरमैन राजेन्द्र सिंह राठौड़, सचिव जितेन्द्र सिंह राठौड़ (खाजूवाला), दानवीर सिंह भाटी, पूर्व सरपंच राजपाल कुल्हरी, कोषाध्यक्ष दिलकान्त सिंह माचरा, मकबूल हुसैन सोढ़ा, ऋषि मोहन जोशी, सुरेश कुमार व्यास, भैरुरतन ओझा, रेखाराम भाम्भू, सीताराम सियाग, भगीरथ गोदारा, शीशपाल सिंह शेखावत और पुरन सिंह राठौड़ सहित संघ के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने खुशी जताई। सभी ने प्रेमसुख को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल दिखाकर बीकानेर सहित पूरे राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

“BDSA अकादमी के कपिल ने लहराया परचम, अंडर-11 में हासिल की जीत”

बीकानेर में बनेगी ओलंपिक पदकों की नई राह! सादुल क्लब में 7 करोड़ की लागत से तैयार हो रही विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज

बीकानेर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर! पुराने मीटर बदलवाने की BKESL ने की अपील

बीकानेर की शूटर बहनों का पंजाब में जलवा, GNDU की यूनिवर्सिटी टीम में बनाई जगह

बीकानेर में नौकरी का मौका: 13 पदों पर भर्ती, इन पदों के लिए निकली वैकेंसी; यहां पहुंचकर करें आवेदन

सादुल क्लब में क्रिकेट का रोमांच, BCC के महोत्सव में लगे चौके-छक्के; खिलाड़ियों का हुआ सम्मान अनिल रावत ‘टाइगर’ की तूफानी पारी ने खींचा ध्यान, नए क्रिकेट प्रेमियों को BCC से जुड़ने का न्योता