TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर की शूटर बहनों का पंजाब में जलवा, GNDU की यूनिवर्सिटी टीम में बनाई जगह

By
On: October 8, 2026 1:18 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर/अमृतसर। बीकानेर की होनहार अंतरराष्ट्रीय शूटर बहनों स्वाति सारण और शिक्षा सारण ने पंजाब में शानदार प्रदर्शन कर बीकानेर का नाम रोशन किया है। अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय शूटिंग टीम चयन ट्रायल में दोनों बहनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
ट्रायल में GNDU के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों के करीब 56 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में स्वाति ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल, जबकि शिक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर GNDU की विश्वविद्यालय शूटिंग टीम में जगह पक्की कर ली।
इतना ही नहीं, टीम इवेंट में भी स्वाति और शिक्षा की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
दोनों बहनों के कोच सनराइज शूटिंग अकादमी के रघुवीर सिंह ने बताया कि स्वाति और शिक्षा वर्तमान में GNDU की छात्राएं हैं। दोनों खिलाड़ी आगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कोच के अनुसार, दोनों बहनें आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटी हैं और अकादमी में प्रतिदिन करीब 8 घंटे कड़ा अभ्यास कर रही हैं। दोनों से आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
बीकानेर की इन दोनों बेटियों की उपलब्धि ने खेल जगत और शहरवासियों में गर्व की भावना पैदा की है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें