TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में रेलवे साइक्लिंग चैंपियनशिप का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

By
On: November 19, 2026 7:34 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नाल रोड स्थित एयरपोर्ट सर्किल पर 63वीं अखिल भारतीय रेलवे रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता की 40 किलोमीटर रोड टाइम ट्रायल स्पर्धा में नॉर्दर्न रेलवे के विश्वजीत सिंह प्रथम, एनएफआर के मनजीत कुमार द्वितीय और नॉर्दर्न रेलवे के नीरज तृतीय रहे। वहीं 30 किलोमीटर स्पर्धा में साउथ वेस्टर्न रेलवे की सौम्या ने पहला, वैष्णवी गबाने ने दूसरा और कावेरी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
50 किलोमीटर क्राइटेरियम स्पर्धा में नॉर्दर्न रेलवे के नमन कपिल प्रथम, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के मुकेश कस्वां द्वितीय और साउथ वेस्टर्न रेलवे के सचिन देसाई तृतीय रहे।
उद्घाटन समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौधरी, खेल अधिकारी विष्णु चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर संकेत, रण सिंह गोदारा, साहिल गर्ग, जयप्रकाश और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. असीम कुमार सहित रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें