बीकानेर, 23 नवंबर। शहर में नवीन स्टेडियम उच्च जलाशय की कमीशनिंग के बाद जलदाय विभाग ने उपखंड संख्या-9 के तहत आने वाले क्षेत्रों में पानी सप्लाई का समय बदल दिया है। विभाग की ओर से नई समय-सारणी जारी कर दी गई। जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता ऋतु मिशन के अनुसार, अब सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक हनुमान हत्था, गिन्नाणी, केसरदेसर और माजीसा बास में पानी की आपूर्ति होगी। वहीं, सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक इन्द्रा कॉलोनी, सुभाषपुरा, भुट्टो का बास, गांधी कॉलोनी, शिक्षा विभाग और वेटरनरी परिसर में जलापूर्ति की जाएगी। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे नई समय-सारणी के अनुसार पानी का संग्रहण सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।








