बीकानेर। कालू थाना क्षेत्र के शेखसर गांव में खेत पर रखे कीटनाशक के पुराने डिब्बे से पानी पी लेने के कारण 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शिशपाल गोदारा की पुत्री द्रोपती 20 नवंबर को खेत में ट्यूबवेल की लाइन बदलने गई थी। प्यास लगने पर उसने खेत में रखा डिब्बा उठाकर पानी पी लिया, जो पहले कीटनाशक रखने के काम में लिया गया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लूणकरणसर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में बीकानेर के मूंदड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 27 नवंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।








