--विज्ञापन यहां--

कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

On: May 12, 2026 11:56 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कीटनाशक सेवन से एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला शेरुणा थाना क्षेत्र के सूडसर गांव का है। इस संबंध में 30 वर्षीय फूसाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पत्नी अनिता मेघवाल ने 10 मई की सुबह पानी के साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान 11 मई की रात उसकी मौत हो गई। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें