बीकानेर। शहर में बिजली से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए बीकेईएसएल की ओर से शुक्रवार, 27 नवंबर को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इस दौरान उपभोक्ता बिजली संबंधी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। कंपनी की ओर से शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाएगा। जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं होगा, उनमें शिकायतकर्ता को समाधान की संभावित तारीख की जानकारी दी जाएगी।








