बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी सहायता और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर की रात हेड पोस्ट ऑफिस के सामने जूनागढ़ की दीवार के पास हत्या की वारदात हुई थी। इस संबंध में 6 नवंबर को कोटगेट थाने में प्रकरण संख्या 256/2026 दर्ज किया गया था। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में गठित टीम ने इब्राहिम पुत्र अकबर अली (22), निवासी डूडी सिपाहियान, नई मस्जिद के पास, बीकानेर को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे अनुसंधान कर रही है।








