बीकानेर। जसरासर क्षेत्र में बुधवार को मसूरी-साधासर मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार तीनों लोगों की जान सुरक्षित रही।
जानकारी के मुताबिक, कार मसूरी से साधासर की ओर जा रही थी। रास्ते में तेज गति के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार पलट गई। कार मसूरी निवासी स्वामी की बताई जा रही है। वाहन में चालक सहित तीन लोग मौजूद थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालने और मदद करने में सहयोग किया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।








