--विज्ञापन यहां--

बीकानेर के इस इलाके में जलापूर्ति समय में किया गया बदलाव, अब इस समय आएगा पानी  

On: May 16, 2026 6:32 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर के इस इलाके में जलापूर्ति समय में किया गया बदलाव, अब इस समय आएगा पानी  

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी पम्प हाउस में रखरखाव कार्य, के चलते जलापूर्ति समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। जलदाय विभाग के अनुसार जयनारायण व्यास कॉलोनी जलाशय से होने वाली जलापूर्ति क्षेत्र, व्यास कॉलोनी सेक्टर-1, सेक्टर-2, चाणक्य नगर तथा खींचड़ निवास वाली गली एवं आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय सायं 4:30 बजे से 6 बजे के स्थान पर कल 17 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर उत्पादन वितरण उपखंड 11 के सहायक निदेशक श्री राजेंद्र चौहान ने यह जानकारी दी।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें