बीकानेर/सूरतगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति सूरतगढ़ का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर श्रवण सिंह बागड़ी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मदन राठौड़ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताकर जो दायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।
श्रवण सिंह बागड़ी ने कहा कि भाजपा संगठन की ओर से उन्हें पूर्व में भी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने पंजाब, गुजरात, खींवसर और रतनगढ़ लोकसभा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर संगठन के लिए कार्य किया है। इन सभी क्षेत्रों में मिली जिम्मेदारियों और अनुभवों ने उन्हें संगठनात्मक कार्यों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित एवं कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत बनाने का अवसर मिलता है। सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति प्रभारी के रूप में वे पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
श्रवण सिंह बागड़ी ने प्रदेश नेतृत्व सहित उन सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने समय-समय पर उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
सूरतगढ़ पंचायत समिति में भाजपा प्रभारी नियुक्त होने पर श्रवण सिंह बागड़ी ने जताया आभार







