--विज्ञापन यहां--

बीकानेर: सौतेले पिता की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला

On: May 28, 2026 11:27 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: सौतेले पिता की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला

बीकानेर। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के उड़सर गांव में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा पानी के कुण्ड में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में मृतक के नाना ने युवक के सौतेले पिता पर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए जसरासर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार उड़सर निवासी बीजाराम ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री का पहला विवाह कातर छोटी निवासी तिलोकाराम के साथ हुआ था, जिससे महेन्द्र नामक पुत्र हुआ। पारिवारिक विवाद के चलते करीब 13 वर्ष पूर्व उसकी पुत्री ने नागौर जिले के राजोद निवासी कैलाश के साथ पुनर्विवाह कर लिया था। इसके बाद महेन्द्र भी अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहने लगा।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सौतेला पिता कैलाश लंबे समय से महेन्द्र को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसके साथ मारपीट और गाली-गलौच की जाती थी। मृतक कई बार अपने नाना को इस बारे में जानकारी दे चुका था। बताया गया कि 26 मई को महेन्द्र अपने ननिहाल उड़सर आया और सौतेले पिता द्वारा परेशान किए जाने की बात कही। इसके बाद बीजाराम और महेन्द्र दोनों राजोद जाकर कैलाश को समझाने पहुंचे, लेकिन वहां भी विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इसके बाद डरा-सहमा महेन्द्र वापस उड़सर लौट आया और शाम करीब 7 बजे ढाणी के पास बने पानी के कुण्ड में कूद गया। परिजन उसे गंभीर हालत में बाहर निकालकर नोखा के बागड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक के बैग से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें