--विज्ञापन यहां--

बीकानेर: महंगाई, पानी और बिजली संकट के खिलाफ कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

On: May 29, 2026 1:52 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: महंगाई, पानी और बिजली संकट के खिलाफ कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

main news

बीकानेर। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को शहर में बिगड़ी जलापूर्ति व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों तथा बिजली-पानी की अव्यवस्था के विरोध में मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर महंगाई तथा मूलभूत सुविधाओं को लेकर विफल रहने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईंधन पर लगने वाले करों में कमी कर जनता को राहत दी जानी चाहिए।

कल्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वैट कम कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दी गई थी और वर्तमान सरकार को भी इसी प्रकार के कदम उठाने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

विधायक जेठानन्द व्यास पर साधा निशाना
प्रदर्शन के दौरान डॉ. कल्ला ने बीकानेर पूर्व के विधायक जेठानन्द व्यास पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक को बीकानेर की जलापूर्ति योजनाओं और स्वीकृत जलाशयों की पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है और इस दिशा में प्रभावी प्रयास नहीं हो रहे हैं।

रतनबिहारी पार्क से कलेक्टरी तक निकाला मार्च
कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में मटकियां लेकर रतनबिहारी पार्क से पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्री पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पानी और बिजली संकट के समाधान की मांग उठाई।

विभिन्न संगठनों की रही भागीदारी
प्रदर्शन में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रदेश पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, जिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद और पार्षद प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी जिया उल हसन, पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह सांखला, महिला कांग्रेस नेता आशा स्वामी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शहर में पानी और बिजली की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पार्टी आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें