बीकानेर। विद्युत तंत्र के अति आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते मंगलवार, 2 जून को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक आदर्श कॉलोनी तथा पी.बी.एम. जी.एस.एस. के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसी अवधि में अंत्योदय नगर के सी एवं डी सेक्टर में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक नयाशहर थाना क्षेत्र और ईदगाह के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, प्रातः 7:00 बजे से 9:30 बजे तक चूना भट्टा के पास, सुभाषपुरा, रेलवे लाइन के निकट तथा अमरसिंहपुरा क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।






