TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में 5 करोड़ की फिरौती का मामला: जयपुर के फ्लैट से दो संदिग्ध हिरासत में, गैंगस्टर रोहित गोदारा से कनेक्शन की जांच

By
On: October 24, 2026 8:51 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। सर्राफा कारोबारी से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में बीकानेर पुलिस ने जांच तेज करते हुए जयपुर से दो संदिग्धों को पकड़कर बीकानेर लाया है। दोनों के गैंगस्टर रोहित गोदारा से कथित संपर्कों और फिरौती प्रकरण में संभावित भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, धर्मनगर द्वार के बाहर रहने वाले एक सर्राफा कारोबारी को पिछले दिनों गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर धमकी देकर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। मामले में नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए संदिग्धों की गतिविधियों, संपर्कों और लोकेशन की पड़ताल शुरू की।
जयपुर के फ्लैट तक पहुंची पुलिस की जांच
जांच के दौरान पुलिस को विष्णु साध के जयपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद बीकानेर से पुलिस टीम जयपुर पहुंची और एक फ्लैट से उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट बीकानेर निवासी मनीष लांबा का है। विष्णु के वहां मिलने के बाद पुलिस को मनीष की भूमिका को लेकर भी संदेह हुआ। इसके बाद दोनों को बीकानेर लाकर पूछताछ शुरू की गई।
पहले भी 25 लाख की फिरौती मांगने का आरोप
पुलिस जांच के दायरे में आया विष्णु साध पहले भी एक फिरौती प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका है। पिछले साल नयाशहर थाना क्षेत्र में डॉ. विष्णु अग्रवाल को जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख रुपए मांगने के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसके पूर्व में रोहित गोदारा के संपर्क में रहने की बात भी सामने आई है। हालांकि, मौजूदा मामले में उसकी भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
कारोबारियों की जानकारी कौन पहुंचा रहा गैंगस्टरों तक?
इस पूरे मामले में एक अहम सवाल यह भी है कि कारोबारियों की आर्थिक स्थिति और उनकी जानकारी कथित तौर पर अपराधियों तक कैसे पहुंच रही है। आशंका है कि स्थानीय संपर्कों के जरिए कारोबारियों के बारे में सूचनाएं जुटाकर उन्हें धमकाने की कोशिश की जा रही हो। हालांकि, इस पहलू की भी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की साजिश में इनकी कोई भूमिका थी या नहीं और इस मामले के तार किन लोगों से जुड़े हैं।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें