TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में स्कूल बस में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली बस, बड़ा हादसा टला

On: October 24, 2026 2:19 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नोखा के रोड़ा गांव में शनिवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी निजी स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। आसमान में धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सरपंच की तत्परता से मौके पर पहुंची दमकल
बस में आग लगने की सूचना मिलते ही रोड़ा के सरपंच ऋषिराज सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने भी दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में सहयोग किया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें