राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने मरीजों के परिजनों को भोजन व गोवंश को हरा चारा खिलाकर दी श्रद्धांजलि

On: June 11, 2026 9:57 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने पीबीएम अस्पताल के पास स्थित मां रोटी बैंक परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान दूर-दराज से उपचार के लिए आए मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया गया तथा मेडिकल ग्राउंड के पास गोवंश को हरा चारा खिलाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव सलीम भाटी ने कहा कि राजेश पायलट ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने वायुसेना की नौकरी छोड़ राजनीति में प्रवेश किया और वर्ष 1980 में भरतपुर से सांसद चुने गए। इसके बाद 1984, 1991, 1996 और 1999 तक लगातार सांसद रहते हुए किसानों और आमजन के हितों के लिए कार्य किया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने कहा कि राजेश पायलट राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे। कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत उनके विशेष सरोकारों में शामिल थे तथा उन्होंने इन क्षेत्रों में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए। वे जीवन पर्यंत जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने उन्हें दृढ़ इच्छाशक्ति वाला नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और देश में जनचेतना जगाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। इस अवसर पर इकबाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ, शहर कांग्रेस के हाजिर खान, कांग्रेस नेत्री हबीबा चौधरी, राज भटनागर, लक्ष्मी गुप्ता, खुर्शीदा बेगम (ब्लॉक अध्यक्ष), शहनाज, पुष्पा, रुक्मणी नायक, सरोज, मोहम्मद हसन अली (सचिव, राजीव गांधी विचार मंच), नंदलाल गहलोत (शहर अध्यक्ष, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) तथा गोरीशंकर गहलोत (प्रदेश महासचिव, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें