नाल रोड पर झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जुटी जांच में

On: June 11, 2026 1:00 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

नाल रोड पर झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जुटी जांच में
बीकानेर। शहर के नाल रोड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट सर्किल से नाल रोड की ओर करीब एक किलोमीटर दूरी पर झाड़ियों के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना लक्ष्मण सिंह राजपूत ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे लोगों को मृतक के पास से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान संदीप श्रीकांत दूबे (44) निवासी पी.एन. रोड, हनुमान नगर, टेकड़ी, भांडुप वेस्ट, मुंबई के रूप में हुई।
सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य राजा कुमार, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, लक्ष्मण राजपूत और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं नाल थाना पुलिस के कालूराम पंवार और सुभाष सहित पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें