बीकानेर: अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक की रफ्तार

On: June 12, 2026 2:40 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक की रफ्तार

बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एक्शन जारी है ।इसी कड़ी में हदां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा के साथ एक को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस टीम ने कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक विशाला जांगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ कोलायत संग्राम ङ्क्षसह के सुपरविजन में थानाधिकारी इमीचंद की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए जगमालराम विश्नोई की ढ़ाणी से अवैध डोडा 16 किलो जब्त किया है।

पुलिस ने मौके से जगमालराम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी इमीचंद, मांगीलाल, राणाराम, सुखवीर, सुमित्रा, जयङ्क्षसह शामिल रहें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें